फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   51 minor children disembarked from Gandhidham Express

Chandauli News: गांधीधाम एक्सप्रेस से 51 नाबालिग बच्चों को उतारा

Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
51 minor children disembarked from Gandhidham Express
पीडीडीयू नगर। कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को बाल श्रमिकों को ले जाने की सूचना पर चाइल्ड लाइन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने पीडीडीयू जंक्शन पर 51 नाबालिगों को उतार लिया। काउंसिलिंग करने पर पता चला कि बच्चे गुजरात स्थित मदरसा में पढ़ने जा रहे हैं। हालांकि उनके पास इससे जुड़े कोई कागजात नहीं मिले। इस पर सभी किशोरों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर उनके परिजनों को सूचना दी गई है। चाइल्ड लाइन हेल्प डेस्क को सूचना मिली कि गांधीधाम एक्सप्रेस से नाबालिगों को बालश्रम के लिए ले जाया जा रहा है। इस इस पर चाइल्ड लाइन, रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंच गई। सुबह साढ़े 11 बजे ट्रेन आई तो कोच संख्या एस -6 से 51 नाबालिगों को टीममे नीचे उतारा। सूचना पाकर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. किरन त्रिपाठी, ताहिर हुसैन, हरेराम पांडेय पहुंच गए। किशोरों की काउंसिलिंग करने पर पता चला कि वे गुजरात पढ़ने जा रहे है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि किशोरों के अभिभावक और संबंधित मदरसों को सूचना दी गई है। अभिभावकों के आने पर किशोरों को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed