{"_id":"6779893504e55dc6fb09b1be","slug":"500-monkeys-are-a-burden-on-railway-administration-injure-hundred-passengers-every-year-chandauli-news-c-189-1-svns1012-125473-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रेल प्रशासन पर भारी 500 बंदर, हर वर्ष सौ यात्रियों को करते हैं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रेल प्रशासन पर भारी 500 बंदर, हर वर्ष सौ यात्रियों को करते हैं जख्मी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बंदरों के उत्पात से यात्री परेशान हैं। हर साल सौ यात्री बंदरों के हमले से घायल होते हैं लेकिन रेल प्रशासन सुरक्षा के कोई उपाय नहीं कर सका। महाकुंभ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं लेकिन बंदरों से निपटने पर ध्यान नहीं है। ऐसे में 500 बंदरों की टोली यात्रियों के लिए खतरा बन सकती है।
प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो डेढ़ महीने तक चलेगा। इसमें 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन से चार सौ से अधिक ट्रेेंने गुजरेंगी। प्रशासन का अनुमान है स्नान पर्व के दिन पीडीडीयू जंक्शन पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे। इसलिए यहां भी यात्रियों के ठहरने, भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं लेकिन कई वर्षों से उत्पात मचा रहे बंदरों से निपटने की इंतजाम नहीं किए गए। यहां 500 से ज्यादा बंदर हैं, जो यात्रियों का सामान छीनने के साथ हमला भी कर देते हैं।
कोट-
बंदराें की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही बंदरों को भगाने के उपाय किए जाएंगे। - सुधांशु रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक