फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   50 to 60 sugar patients are reaching the district hospital every day

Chandauli News: जिला अस्पताल में प्रतिदिन पहुंच रहे शुगर के 50 से 60 मरीज

Wed, 05 Feb 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
50 to 60 sugar patients are reaching the district hospital every day
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में ब्लड जांच कराने पहुंच रहे लोगों में से शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि शुगर बढ़ने का कारण अनियमित खान-पान व दिनचर्या है। इसका प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जो शुगर की बीमारी से परेशान हैं।
विज्ञापन



ब्लड शुगर को कंट्रोल करना जरूरी है। लंबे समय तक शुगर का बढ़ना कई समस्याएं पैदा कर सकता है। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि ब्लड शुगर हाई होने से आपको ज्यादा प्यास लगने, मुंह सूखने, बार-बार पेशाब आने, थकान, कमजोरी, धुंधला दिखने, त्वचा में सूखापन और खुजली होने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ा हुआ ब्लड शुगर किडनी और आंखों को डैमेज कर सकता है। शुगर पर कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच कराना जरूरी है। घर पर ब्लड शुगर की जांच करने और रिजल्ट का रिकॉर्ड रखने के लिए ग्लूकोज मीटर का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed