फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   50 thousand rupees were stolen from the farmer's bag outside the bank

Chandauli News: बैंक के बाहर किसान के झोले से 50 हजार उड़ाये

Wed, 07 Aug 2024 04:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees were stolen from the farmer's bag outside the bank
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के बाहर मंगलवार को एक किसान के झोले से टप्पेबाजों ने 50 हजार उड़ा दिये। पीड़ित की तहरीर पर पुुलिस मामले की जांच कर रही है। अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी किशोरी लाल (58) कारपेंटर के साथ ही किसानी का कार्य करते हैं। किशोरी लाल ने एक लाख रुपए में रेहन पर खेत तय किया था। मंगलवार को वह रुपये निकालने के लिए पीडीडीयू नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया आए थे। खाते से 50 हजार रुपए निकालने के बाद बैंक में ही दो लोगों ने किशोरी लाल से पेन मांगा और उनसे बातचीत करने लगे। इसके बाद दोनों टप्पेबाज किशोरी लाल को बातों में उलझाकर अपने साथ बैंक से बाहर ले आए। इस बीच टप्पेबाजों ने बातों ही बातों में उनसे झोला ले लिया और 50 हजार रुपए निकालकर फर्जी नोटों का बंडल रुमाल में लपेटकर उनके झोले में रखकर उन्हें लौटा दिया। इसके बाद दोनों चले गए। कुछ देर बाद उन्होंने झोले से बंडल निकालकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed