फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   50 farmers inspired to cultivate dragon fruit and strawberry

Chandauli News: 50 किसानों ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रोबेरी की खेती के लिए किया प्रेरित

Sat, 21 Dec 2024 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
50 farmers inspired to cultivate dragon fruit and strawberry
जिले के किसानों को ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रोबेरी की खेती के लिए शुक्रवार को उद्यान विभाग की ओर से बिछियां के कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। पहले दिन 50 किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ आधुनिक तकनीकी से खेती के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्र देव दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले के 50 किसानों को ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रोबेरी के लिए प्रेरित किया गया है। पहले दिन किसानों को तकनीकी सत्र के तहत आधुनिक खेती, डिजिटल खेती और मौसम के प्रतिकूल खेती करने की तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। केवीके वैज्ञानिकों ने औद्योगिक खेती के तहत टमाटर से प्यूरी, आंवला से मुरब्बा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को जिले से सब्जियों के निर्यात के लिए प्रेरित किया गया। शनिवार को किसानों को जिले में ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रोबेरी खेती करने किसानों के खेत पर ले जाकर किसानों भौतिक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी ने किया। इस मौके पर केवीके अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रघुंवशी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed