फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   5 years passed, not a single project was completed

Chandauli News: 5 साल बीते, एक भी परियोजना नहीं हुई पूरी

Thu, 13 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
5 years passed, not a single project was completed
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से उपचुनाव 2020 के दौरान सरकार की ओर से चार बड़ी घोषणाएं की थीं। सरकार की आेर स जिले में वैज्ञानिक डॉ.लालजी सिंह के नाम पर एलोपैथिक अस्पताल, सिकरारा से बरईपार रोड का चौड़ीकरण, निषादराज बालिका इंटर कॉलेज और राजा यादवेंद्र दत्त दुबे के नाम पर पुल निर्माण का दावा किया गया था।
विज्ञापन

इसमें से पांच साल बीतने के बाद भी एक भी परियोजनाएं पूरी नहीं हुई हैं। सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं अस्पताल की प्रगति धीमी है। मल्हनी के तत्कालीन विधायक पारसनाथ यादव के बाद वर्ष 2020 में उपचुनाव हुआ था। इसमें सपा प्रत्याशी लकी यादव विजयी हुए थे और भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह को हार मिली थी। प्यारेपुर से अलीगंज तक पुल का निर्माण : लखनऊ व सुल्तानपुर से आने वाले लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए अलीगंज से प्यारेपुर तक पुल निर्माण की घोषणा हुई थी। इसका निर्माण 24 नवंबर 2021 को शुरू हुआ। इसके लिए कार्यदायी संस्था सेतु निगम को 29.93 करोड़ का बजट दिया गया है। अभी तक 67 फीसदी ही कार्य हो सका है। पुल को 30 मई 2025 तक पूर्ण करना है। सिकरारा से बरईपार मार्ग की नहीं हुई मरम्मत : सीएम के घोषणाओं में सिकरारा से बरईपार तक 12 किमी मार्ग की मरम्मत भी था। वर्ष 2022-23 में सड़क की पैचिंग की गई। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश राव ने बताया कि इसके लिए पूर्व में 13 करोड़ की मांग की गई है। बजट मिलने पर ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed