{"_id":"5723ac104f1c1b807aa91b3d","slug":"5-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार नहर में पलटी, दूल्हा सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार नहर में पलटी, दूल्हा सहित चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के समदा पुलिया के समीप गुरुवार की रात कार नहर में पलटने से कार में सवार दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के शोरपुर गांव से गुरुवार को कार से दूल्हा बारात लेकर थाना क्षेत्र के अर्जी कला गांव जा रहा था। कार जैसे ही क्षेत्र के समदा पुलिया के समीप पहुंची तभी शहाबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार जाइलो ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद नहर में पलट गई। इससे दूल्हा सुनील (25), विक्की (22), पूजा (19) और गुंजन (17) घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे को अर्जी कला गांव ले आकर शादी संपन्न कराई गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायलो को कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के बनरसिया पुलिया के समीप बोलेरो और दूल्हा दुल्हन को लेकर जा रही इंडिका कार में आमने सामने टक्कर हो गई। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को उनके गांव बिहार प्रांत के महदाईच पहुंचवाया।