फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   4.85 lakh recovered from 36 defaulters, case filed against 4, connections of 16 people cut

Chandauli News: 36 बकायेदारों से 4.85 लाख वसूले, 4 पर मुकदमा, 16 लोगों के काटे कनेक्शन

Wed, 14 May 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
4.85 lakh recovered from 36 defaulters, case filed against 4, connections of 16 people cut
पड़ाव। विद्युत निगम की तरफ से साहूपुरी के सेमरा फीडर से जुड़े चौरहट गांव में मंगलवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने 16 लोगों के कनेक्शन काटे। साथ ही 36 बकायेदारों से 4.85 लाख रुपये बकाया वसूल किया। इसके अलावा 4 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव व मनोज वर्मा के नेतृत्व में चौरहट व आसपास के क्षेत्रों में बकायेदारों से वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 296 लोगों के कनेक्शन की जांच की गई। इनमें से 16 लोगों का लोड बढ़ाया गया। वहीं 4 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इसके अलावा 120 स्मार्ट मीटर लगा गए। साथ ही 12 खराब मीटर बदले गए। इसी तरह से 105 लोगों के यहां पुराने केबल बदल कर आर्मर्ड केबल लगाए गए। साथ ही 36 बकायेदारों से 4.85 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया। वहीं 16 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने चेतावनी दी कि जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं, वे बिना अनुमति के कनेक्शन न जोड़वाएं। अन्यथा उनके खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed