{"_id":"6735118d0fb33fbabd0bb7b7","slug":"48-electric-poles-standing-in-the-middle-of-the-road-electricity-corporation-is-waiting-for-the-accident-chandauli-news-c-189-1-svns1010-123118-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क के बीच खड़े बिजली के 48 पोल, विद्युत निगम को हादसे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क के बीच खड़े बिजली के 48 पोल, विद्युत निगम को हादसे का इंतजार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पड़ाव से रामनगर तक फोरलेन का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है लेकिन सड़क के बीच खड़े बिजली के 48 पोल और दो ट्रांसफार्मर नहीं हटाए गए। सड़क का काम शुरू होने से पहले ही विद्युत निगम को बजट मिल गया था लेकिन अधिकारी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
अक्टूबर 2022 में 198 करोड़ रुपये से पड़ाव से रामनगर तक 6.4 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। 43-43 फुट की दोनों तरफ सड़क और पांच फुट चौड़ा डिवाइडर बनाया जा रहा है। डिवाडर पर बाबतपुर रोड की तर्ज पर आकर्षक पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं, आठ-आठ फुट चौड़े फुटपाथ और नाले का भी निर्माण कराया गया है। सड़क निर्माण का काम करीब 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। जनवरी 2025 तक फोरलेन को हैंडओवर करना है लेकिन सड़क के बीच खड़े बिजली के 48 खंभे और ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं हटाए गए। इसके लिए विद्युत निगम को सड़क का काम शुरू होने से पहले से ही बजट दे दिया गया था लेकिन अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। इस मार्ग पर रोज 1200 ट्रकों के अलावा छोटे-बड़े 10 हजार से ज्यादा वाहन चलते हैं। ऐसे में कभी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अंडरपास भी नहीं बढ़ाई चौड़ाई, रोज लगता है जाम
पड़ाव के पास से रेलवे लाइन के नीचे बना अंडरपास बेहद संकरा है। फोरलेन की योजना में अंडरपास का चौड़ीकरण भी शामिल है लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं कराया गया। ऐसे में रोज जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग के सामने यह समस्या थी कि अंडरपास के ऊपर से रेलवे लाइन गुजरी है। ऐसे में इसको चौड़ा कैसे किया जाए। इस लिए यह काम रेलवे को सौंपा गया और 21 करोड़ रुपये दिए गए। इससे अंडरपास के दो तरफ 5.5-5.5 मीटर चौड़े रास्ते बनाना है। फोरलेन का काम तो पूरा होने वाला है लेकिन अंडरपास के चौड़ीकरण का काम अभी शुरू ही नहीं हो पाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट-
फोरलेन का काम शुरू होने के साथ ही बिजली के खंभे हटाने के निर्देश दिए गए थे। लगातार त्योहार पड़ने पर शटडाउन का मौका नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में पोल हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया। देव दीपावली के बाद खंभे हटाए जाएंगे। - केके सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, वाराणसी