फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   4.60 lakh cash stolen by breaking the lock of a liquor shop

Chandauli News: शराब की दुकान का ताला काटकर 4.60 लाख नकद चोरी

Sun, 06 Jul 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
4.60 lakh cash stolen by breaking the lock of a liquor shop
इलिया। परमंदापुर गांव में देसी शराब की दुकान का ताला काटकर शुक्रवार की रात चोर पेटी में रखे 4.60 लाख रुपये निकाल ले गए। चोर सीसीटीवी कैमरा और डीबीआर भी निकाल ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बेन धरौली मार्ग पर परमंदापुर गांव के समीप देसी शराब की दुकान है। रोज की तरह सेल्समैन पंकज शुक्रवार की रात दुकान बंद कर अपने घर बरियारपुर सोने के लिए चले गए। आधी रात बाद चोर दुकान के शटर का ताला काटकर पेटी में रखे बिक्री के 4.60 लाख रुपये नकद और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर उठा ले गए। सुबह शटर टूटने की जानकारी मिलने पर सेल्समेन पंकज दुकान पर पहुंचे। सेल्समैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सेल्समैन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed