फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   46 new TB patients found in the district

जिले में मिले टीबी के 46 नए मरीज, अभियान में हुई पहचान

Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
46 new TB patients found in the district
चंदौली। स्वास्थ्य महकमा की ओर से चल रहे टीबी खोज अभियान के तहत जिले में नए 46 मरीजों की खोज की गई है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से 24 मार्च से 13 अप्रैल तक क्षयरोगी खोज अभियान चलाया गया है। अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने जिले के 2139 लोगों का सैंपल लिया जिनमें 46 नए क्षय रोग के मरीज चिह्नित हुए। इनको मिलाकर वर्तमान मेें कुल 1248 क्षयरोगी हैं जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किसी व्यक्ति को यदि 15 दिन से अधिक समय से खांसी है तो उसे तुरंत क्षयरोग की जांच करानी चाहिए। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जिला समन्वयक पूजा राय ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर के जरिए टीबी मरीजों को खोजने का विशेष अभियान विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च से 13 अप्रैल तक चलाया गया। अभियान के दौरान करीब पांच लाख 74 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिग के दौरान 2139 संभावित टीबी रोगी पाए गए। सभी संभावित रोगियों के बलगम की जांच की गई जिसमें 46 क्षय रोगी मिले। कहा कि कुछ क्षय रोगी तो उपचार करा लेते हैं लेकिन कुछ दवा शुरू नहीं कर पाते। ऐसे छिपे रोगियों की तलाश जारी है। दवा का नियमित सेवन करने पर रोगी छह माह में पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है। इस अवधि में रोगी को पौष्टिक आहार के लिए 500 रुपये की राशि भी प्रतिमाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed