{"_id":"6589d3e5c05ae68250093cb4","slug":"44-thousand-liters-of-liquor-worth-eight-crores-seized-in-12-months-chandauli-news-c-189-1-svns1013-7824-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 12 महीने में पकड़ी गई आठ करोड़ की 44 हजार लीटर शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 12 महीने में पकड़ी गई आठ करोड़ की 44 हजार लीटर शराब
विज्ञापन
कमलजीत सिंह
पीडीडीयू नगर। बिहार सीमावर्ती जिले चंदौली में पुलिस ने शराब तस्करी पर लगाम लगाने के खूब कसरत की। एक जनवरी 2023 से अब तक पुलिस ने लगभग 44 हजार लीटर शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ आंकी गई है। पुलिस ने शराब तस्करों के विरूद्ध 280 से अधिक मुकदमें दर्ज किये हैं।
बिहार में एक अप्रैल 2016 से नीतिश कुमार की सरकार ने पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी थी। शराब बंद होते ही यूपी के चंदौली व आसपास के जिलों शराब तस्करी का खेल शुरु हो गया । पुलिस शराब तस्करी पर लगाम लगाने में लगी रही वहीं तस्कर नित नये पैंतरों का इस्तेमाल कर शराब तस्करी का काम करने में लगे। सूत्रों के अनुसार शराब की बड़ी खेप पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपाने में लगी रही वहीं दूसरी तस्करी नाक के नीचे से शराब को बार्डर पार कराने में सफल रहे।
एक जनवरी 2023 से अब तक पुलिस ने लगभग 44 हजार लीटर शराब बरामद की है। इसमें लगभग 41 हजार लीटर अंग्रेजी व तीन हजार लीटर देशी शराब शामिल है। विभागीय आंकडों के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये है। बरामद शराब की बड़ीे खेप में हरियाणा प्रांत की शराब शामिल है। जबकि छोटी-छोटी खेप में जाने वाली शराब यूपी की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी शराब तस्कर कर बार बिहार शराब ले जाने में सफल हो जाते है।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शराब तस्करी के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस ने एक जनवरी 2023 से अब तक 280 से अधिक मुकदमें दर्ज किये और 316 से अधिक अभियुक्तों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं 30 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत 11 मुकदमें दर्ज किये गये।
शराब तस्करी करने वालों के विरूद्ध पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। बिहार से सटने वाली जिले की सीमओं पर चौकसी बढ़ाई गई है।
विनय कुमार सिंह, एडिशनल एसपी, चंदौली