फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शादी होते ही 30 हजार रुपये लेकर दुल्हन फरार

शादी होते ही 30 हजार रुपये लेकर दुल्हन फरार

Mon, 01 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
शादी होते ही 30 हजार रुपये लेकर दुल्हन फरार

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। शनिवार को फरीदाबाद निवासी एक अधिवक्ता से शादी के नाम पर गिरोह के सदस्यों ने तीस हजार रुपये ठग लिए। नगर स्थित एक होटल में दिन में ही शादी की रश्म पूरी हुई। इसके बाद शादी कराने वाले ने लड़की के घर पार्टी करने के नाम पर युवक से 30 हजार रुपये ले लिए। रुपये मिलते ही दुल्हन अपनी मां संग अगुवा के साथ भाग निकली। सभी के फरार होने पर अधिवक्ता ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अधिवक्ता अमित कुमार शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा था। इसी बीच अमित के भाई अधिवक्ता भीमसेन पुजारी का परिचित अजय सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि पीडीडीयू नगर में राज नामक व्यक्ति है जो शादियां करवाता है। फोन पर बात करवाने पर राज ने कहा कि वह शादी करा देगा लेकिन फरीदाबाद आने जाने का खर्च देना पड़ेगा। राज के आश्वासन पर भीमसेन अपने भाई अमित के साथ पीडीडीयू नगर पहुंच गए। राज ने अमित को वाराणसी रेलवे स्टेशन सटे एक एक होटल के समीप लड़की और उसकी मां से मुलाकात कराई लेकिन लड़की पसंद नहीं आई। इस पर राज ने पीडीडीयू नगर में दूसरी लड़की दिखाने को कहा। शनिवार को पीडीडीयू नगर के धर्मशाला रोड स्थित एक होटल में सोनी नाम की लड़की से मिलवाया। लड़की के परिवार वालों से बातचीत के बाद बात बन गई। निर्णय लिया गया कि जयमाल और सिंदूरदान अभी होगा अैर इसके बाद फरीदाबाद में कोर्ट मैरिज होगा। जयमाल और सिंदूरदान होने पर राज और लड़की के परिवार वालों ने शादी की पार्टी देने के लिए पचास हजार रुपये मांगे। इस पर अमित और भीमसेन ने बीस हजार रुपये दिए और अन्य काम में व्यस्त हो गए। इसी बीच लड़की, उसकी मां, भाई के साथ राज भी होटल से निकल कर भाग गए। अमित ने बैग देखा तो उसमें से दस हजार रुपये और गायब थे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। अमित ने राज के मोबाइल पर फोन किया लेकिन मोबाइल फोन बंद मिला। परेशान होने के बाद उसने कूूड़ा बाजार पुलिस चौकी में तहरीर दी है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय कहना है की मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा होगा तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed