फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तकनीकी खराबी से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

तकनीकी खराबी से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 01 Mar 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
तकनीकी खराबी से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

इंसुलेटर बदल कर 27 घंटे बाद शुरू हुई बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार लाइन का इंसुलेटर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे कोदई गांव के पास जल गया। इसके चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों 70 राजकीय और सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । शाम चार बजे 27 घंटे बाद जला इंसुलेटर बदले जाने के बाद आपूर्ति शुरू हो पाई।

अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना, धीना, ररुआ, ककरैत, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन आधा दर्जन फीडरों से क्षेत्र के 120 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों निजी नलकूपों और विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों के साथ साथ दर्जनों मोबाइल टावरों को भी विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार की सुबह 11 बजे अचानक जमानिया से अमड़ा आने वाली 33 हजार मुख्य लाइन का इंसुलेटर कोदई गांव के पास जल गया। इंसुलेटर जलने से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित धीना, असना, ककरैत, जेवरियावाद, ररूवा और विश्व बैंक फीडर से जुड़े 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की सुबह 11 बजे से ही बिजली आपूर्ति न होने से लोगों में हाहाकार मचा रहा। बिजली के अभाव में लोगों के घरों में रखे इंवर्टर और मोबाइल शोपीस बनकर रह गए। 27 घंटे बाद विद्युत कर्मियों ने जले इंसुलेटर को बदला तब जाकर आपूर्ति शुरू हो सकी। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कमालपुर धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि कोदई में 33 हजार लाइन का इंसुलेटर जल जाने से आपूर्ति ठप हो गई। इसे बदल कर दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed