फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भारतीय फौज में पाकिस्तान को नेस्तानाबूत करने की है कुवत

भारतीय फौज में पाकिस्तान को नेस्तानाबूत करने की है कुवत

Thu, 28 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
भारतीय फौज में पाकिस्तान को नेस्तानाबूत करने की है कुवत
तीन खबरों की फाइल-
विज्ञापन

01. सेवा निवृत्त सैनिकों ने एअर स्ट्राइक को आवश्यक बताया
सैनिकों ने कहा युद्ध के हालात में नहीं है पाकिस्तान
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के एअर स्ट्राइक के बाद सीमा पर तनाव की स्थिति है। युद्ध जैसे हालात हैं। हालांकि पूर्व सैनिकों का कहना है कि पाकिस्तान भारत से सीधे युद्ध करने की स्थिति में नहीं है। यदि पाकिस्तान युद्ध करता है तो भारतीय सैनिक उसे नेस्तानाबूत कर देंगे।
नगर के कसाब महाल निवासी कारगिल युद्ध देख चुके एअर फोर्स में विमान तक्नीशियन रह चुके सेवानिवृत्त जवान मोहम्मद इकबाल ने कहा कि कारगिल जैसे कठिन हालात में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई। उस समय एअर फोर्स ने दुश्मनों की कमर तोड़ी थी। इस बार भी एअर स्ट्राइक में वायु सेना के जवानों ने अंजाम दिया। उन्होंने दो पायलटों के पाकिस्तान में पकड़े जाने को दुखद बताया। कहा कि भारत को उन्हें छूड़ाने का प्रयास करना चाहिए। इसी तरह कूढ़े निवासी रिटायर्ड फौजी सुरेन्द्र यादव कहते हैं कि भारत शांतिप्रिय देश है लेकिन दुश्मन इसे कमजोरी मान लेता है। भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। इससे उसकी अकल ठिकाने आएगी। मढिया गांव निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार धर्मवीर सिंह यादव कहते हैं कि हमारी सेना पहले छेड़ती नहीं और यदि कोई छेड़े तो छोड़ता भी नहीं है। कहा कि आज जो देश में हालात पैदा हुए हैं वह बहुत ही चिंता का विषय है। हमारी भारतीय फौज युद्ध करने के लिए 24 घंटे तैयार है। आर्मी में एनेरी लेफ्टिनेंट पद से सेवानिवृत्त कमलापति सिंह का कहना है कि अगर सरकार मौका दे दो पाकिस्तान से दो दो हाथ लड़ने के लिए हम भी तैयार हैं।
विज्ञापन


02. दूसरे दिन भी एअर स्ट्राइक पर दिखा उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। पुलवामा में आतंकी हमले के एक पखवारा के भीतर पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों के ठिकाने को नेस्तेनाबूत करने की घटना के बाद से लोग पुरी तरह उत्साहित हैं। एअर स्ट्राइक के दूसरे दिन भी जगह जगह जुलूस निकाला गया और भारत माता के जयकारे लगाए गए। इस दौरान भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार श्रीमति पद्मावती सहगल पन्नालाल कपूर आदर्श विद्यालय जीवनाथपुर और पीएस एकेडमी रंगौली की ओर से बच्चों ने बुधवार को जुलूस निकाला और भारत माता के जयकारे लगाए। पद्मावती सहगल जीवनाथपुर के प्रबंधक बीएन सिंह और प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिवनाथपुर गांव से होते हुए पीएस एकेडमी रंगौली पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, भगवती सिंह, अशीष सिंह,गायत्री मिश्र रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय मां काली जी के पोखरे पर बुधवार को शिक्षकों ने शौर्य दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षकों ने भारतीय वायु सेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकाने को ध्वस्त करने की घटना को पराक्रमी कदम बताया। अजय गुप्ता ने कहा कि भविष्य में कायर पाकिस्तान द्वारा कोई भी ओछी हरकत की जाती है तो हम सभी देशवासी तन मन धन से तैयार है। इस बार जंग में पाकिस्तान का नक्शा हमेशा हमेशा के लिए नेस्तेनाबूद हो जाएगा। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक दुसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान इमरान अली, नरेंद्र यादव, कैलाश प्रसाद विवेक सिंह, अनिल यादव, ओमप्रकाश भारती, आर डी, सुनील पटेल, जीडी गोपाल, महेंद्र मौर्य, अजय भारती, धीरेन्द्र, अखिलेश, अशोक प्रजापति रहे।
03. जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद के परिवार वालों को दी सांत्वना
जिला पंचायत निधि से शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
सचित्र-
पड़ाव। कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद अवधेश यादव के घर बहादुरपुर में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह पहुंचे और अवधेश के परिवार वालों को सांत्वना दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह और उनके पति छत्रबली सिंह ने शहीद अवधेश के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद के पिता हरिकेश सहित परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी और अपनी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने बहादुरपुर गांव के मार्ग पर शहीद अवधेश यादव के नाम पर एक प्रवेश द्वार जिला पंचायत निधि से बनाने की घोषणा की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर सुख दुख में साथ रहने और किसी प्रकार की समस्या होने पर मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व प्रधान विरेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, सुभाष यादव रहे।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3900
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed