{"_id":"5c227e58bdec225729083149","slug":"41545764440-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को मोबाइल से साधारण टिकट बुक कराने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को मोबाइल से साधारण टिकट बुक कराने की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेल यात्रियों को मोबाइल फोन से साधारण टिकट बुक करने के प्रति मंगलवार को हेल्प डेस्क लगाकर जानकारी दी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक आरएन त्रिवेदी ने मंगलवार को स्थानीय स्टेशन पर यात्री हाल में हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इसको लेकर लोगों में उत्साह दिखा।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि इससे यात्री अपने मोबाइल पर अनारक्षित टिकट फोन के जरिए ले सकेंगे। कहा कि यात्रियों को अधिक से अधिक जागरूक करना है कि अपने मोबाइल फोन से अनारक्षित टिकट व प्लेटफार्म टिकट अपने मोबाइल फोन करें। कहा कि एक सप्ताह तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक हेल्प डेस्क पर यात्रियों को जागरूक किया जागएा। इस सुविधा के उपलब्ध हो जाने पर यात्रियों को लाइन लगाने से निजात मिल जाएगा। यात्रा टिकट टिकट बुक करने के तीन घंटे के अंदर यात्रा करना होगा। इस सुविधा से प्लेटफार्म टिकट, यात्रा टिकट, सीजनल टिकट कराने की सुविधा उपलब्ध रहेंगे। बताया कि बुधवार को मंडल के गया रेलवे स्टेशन पर इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान सीएसजी अशोक अनिल, अभिषेक भारती, परवेज अहमद, डिप्टी एसएस कमर्शियल एसपी शर्मा, चंदन कुमार, श्यामा प्रसाद, दीपक कुमार सीआईटी आफताब मौजूद रहे।
इंजीनियरों ने कैंडल मार्च निकाला
पीडीडीयू नगर। मांगों के समर्थन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनरतले इंजीनियरों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी नगर में कैंडल मार्च निकाला। इसके माध्यम से मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा आल इंडिया इंजीनियर्स फेडरेशन के आह्वान पर विरोध दिवस मनाया जा रहा है। 27 दिसंबर को इंजीनियर काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों पर गेट मीटिंग की जाएगी। शाम 4 बजे डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा और डीआरएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर अनिल कुमार, सर्वेश कुमार, एसके शर्मा, नीलमणि, ओपी सिह, एसके सिंह, एसके चौबे, दिलीप कुमार, अमर सिह, माता शंकर शुक्ला, डीपी सिंह, हीरा सिंह, टिंकू राय रहे।