फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खाद रैक में गड़बड़ी करने पर पीसीएफ प्रबंधक का तबादला

खाद रैक में गड़बड़ी करने पर पीसीएफ प्रबंधक का तबादला

Thu, 20 Dec 2018 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खाद रैक में गड़बड़ी करने पर पीसीएफ प्रबंधक का तबादला

विज्ञापन

चंदौली। सरेसर रैक प्वाइंट के बदले शिवपुर में रैक से खाद उतारना पीसीएफ प्रबंधक शशिकांत भारती पर भारी पड़ गया। मंगलवार को पीसीएफ प्रबंधक शशिकांत भारती का तबादला औरैया जनपद में कर दिया गया। उनकी जगह औरैया में तैनात रहे संदीप कुमार को जिले का नया प्रभारी बनाया गया है। नए प्रबंधक ने बुधवार को कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। बता दें जुलाई-अगस्त महीने में व्यासनगर से चार सौ बोरी डीएपी भी गायब हो गई थी। बाद में इसकी जांच कराई गई। वहीं जुलाई-अगस्त तक अप्रैल में हुई गेहूं खरीद का उठान भी प्रबंधक की लापरवाही से समितियों से नहीं हो सका था। जिसमें हजारों कुंतल गेहूं सड़ गया और राजस्व का नुकसान हुआ था।
जिले के किसानों को खाद की किल्ल्त न हो इसके लिए सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की पहल और प्रयास से अप्रैल में सरेसर में खाद रैक प्वाइंट की शुरूआत हुई थी। शुरूआती दौर में खाद भी आनी शुरू हो गई लेकिन पीसीएफ प्रबंधक की लापरवाही और ठेकेदारों की मिलीभगत से नवंबर महीने में चंदौली जिले के सरेसर रैक प्वाइंट की जगह वाराणसी के शिवपुर में ही रैक उतार दी गई थी। इसका खुलासा अमर उजाला ने किया था और 19 नवंबर को खबर प्रकाशित की थी। यह मामला प्रदेश स्तर तक पहुंच गया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में सरेसर में खाद की रैक अनलोड भी हुई, लेकिन समय गुजरने के साथ ही यह रैक प्वाइंट पीसीएफ के अधिकारियों के उपेक्षा का शिकार हो गया। ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के मिली भगत के चलते सरेसर की जगह वाराणसी के शिवपुर में रैक से खाद उतने लगी। माना जाता था कि इसके पीछे खाद की कालाबाजारी और ठेकेदारों को भाड़े के रुप में अधिक मुनाफा देने के लिए ऐसा किया गया। डीएम नवनीत सिंह ने भी पीसीएफ प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई थी। मंगलवार को शासन स्तर से पीसीएफ प्रबंधक शशिकांत भारती का तबादला प्रदेश के औरैया जनपद में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed