फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समितियों पर नहीं पहुंची डीएपी, किसान परेशान

समितियों पर नहीं पहुंची डीएपी, किसान परेशान

Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
समितियों पर नहीं पहुंची डीएपी, किसान परेशान

विज्ञापन
कंदवा। साधन सहकारी समितियों पर डीएपी न मिलने से किसान महंगे दाम पर डीएपी खरीदने को विवश हैं। इसे लेकर किसानों में काफी नाराजगी है। वहीं जिला प्रशासन पर्याप्त मात्रा में डीएपी होने का दावा कर रहा है।

साधन सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध न होने से किसान निजी दुकानदारों से मंहगे दामों पर डीएपी खरीदकर गेहूं की बुआई कराने को विवश हैं। उनका कहना है कि कुछ समितियों पर यूरिया अवश्य उपलब्ध है लेकिन इस समय गेहूं की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत होती है। बावजूद इसके समितियों से डीएपी गायब है। किसान महेंद्र सिंह, भूपनारायण सिंह, पिंटू सिंह, महेंद्र यादव, पगड़ी बाबा, जितेंद्र सिंह, विजयशंकर सिंह, नीरज सिंह आदि का कहना है कि किसानों की हितैषी बनने वाली भाजपा सरकार में किसानों को डीएपी के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों की आय दोगुनी करने का दावा खोखला साबित हो रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed