{"_id":"5bbcfff2867a55284d2ee6c1","slug":"41539112946-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे तक पड़ाव में लगा रहा जाम (संशोधित)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे तक पड़ाव में लगा रहा जाम (संशोधित)
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव / सैयदराजा। जिले में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों की वजह से जाम लग रहा है। मंगलवार को पड़ाव चौराहे पर तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। वहीं सैयदराजा के लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग पर जाम से लोग परेशान हुए। पुलिस को जाम छुड़ाने में पसीने बहाने पड़े।
पड़ाव रामनगर रोड पर सुबह आटो चालक आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा कर सवारी लादने लगे। इससे सुबह साढ़े दस बजे जाम की स्थिति हो गई। देखते ही देखते पड़ाव रामनगर, वाराणसी पीडीडीयू नगर और पड़ाव भूपौली मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने के आरंभिक दौर में पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी मूक दर्शक बने रहे। दोपहर के एक बजे के आस-पास जाम छूटा और राहगीरों ने राहत की सांस ली। इसी तरह सैयदराजा- जमानिया मार्ग पर लोकमनपुर रेलवे क्रॉसिंग गेट के ज्यादा देर तक बंद रहने की वजह से आए दिन जाम लग जाता है। भारी वाहनों के साथ छोटी गाड़ियां भी जाम में घंटों फंसी रहती हैं। मंगलवार को भी सुबह आठ बजे से दस बजे तक जाम की स्थिति रही। जाम छूटने पर लोगों ने राहत की सांस लेते लेकिन 12 बजे फिर जाम लग गया। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि पुलिस कर्मियों को जाम से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।