फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जनसेवा केंद्रों पर ऑन लाइन होंगी परिवहन विभाग की सेवाएं

जनसेवा केंद्रों पर ऑन लाइन होंगी परिवहन विभाग की सेवाएं

Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जनसेवा केंद्रों पर ऑन लाइन होंगी परिवहन विभाग की सेवाएं
विज्ञापन

चंदौली। परिवहन विभाग ने अपनी आठ सेवाओं को आन लाईन कर दिया है। जिसमें लाइसेंस के साथ अन्य सेवाएं शामिल है। इनकी फीस जनसेवा, लोकवाणी और ई सुविधा से आन लाईन कराने के बाद इन्ही केंद्रो पर जमा होंगी। जिसके बदले संचालक 20 रुपये सेवा शुल्क लेगा और रसीद भी उपलब्ध कराएगा। इस संबंध में प्रदेश के संभागीय परिवहन अधिकारी संजय नाथ झा ने सभी संभागीय और उपसंभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा है और इस सेवा को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है।

आरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे कुछ लोग फीस जमा करने के नाम पर आरटीओ दफ्तर आने वालों को खुलेआम लूटा करते थे। नई व्यवस्था लागू होने से इसमें काफी की आएगी। परिवहन विभाग ने वाहन संबंधी जैसे पंजीयन प्रमाण पत्र, स्वामित्व हस्तांतरण, पता परिवर्तन, परमिट के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस आदि की फीस अब आन लाइन जमा करने का निर्देश दिया है। इन सेवाओं की फीस कामन सर्विस सेंटर, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्रों, ई-सुविधा केंद्र और जन सुविधा केंद्रों पर ही जमा होगी। कामन सर्विस सेंटरर्स के माघ्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली परिवहन विभाग की सेवाओं के लिए संचालक को प्रति सेवा 20 रुपये सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि अगर कोई व्यक्ति सीधे विभागीय पोर्टल पर सेवा के लिए आवेदन करता है तो उसे यूजर चार्जेंज नहीं देना होंगा। सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डा. दिलीप गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा सेवाओं को आन लाइन करने से भ्रष्टाचार पर रोक लग सकता है। लोगों को भी जन सेवा केंद्रों के माध्यम से विभागीय सेवाओं के लिए आन लाइन करना चाहिए और इसके बाद मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्य को पूर्ण करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed