फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार रोकेगा साफ्टवेयर सारथी 4.0

परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार रोकेगा साफ्टवेयर सारथी 4.0

Mon, 16 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार रोकेगा साफ्टवेयर सारथी 4.0

विज्ञापन
चंदौली। परिवहन विभाग के कर्मचारी और कार्यालय में अपनी जड़ें जमाए बैठे दलाल ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर आवेदकों से मनमाना शुल्क नहीं वसूल पाएंगे। कारण उप संभागीय परिवहन कार्यालय चंदौली में सारथी 4.0 व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस नए साफ्टवेयर के प्रयोग में आने के बाद लाइसेंस के आवेदक नेट बैंकिंग के जरिए आनलाइन शुल्क जमा करेंगे। जबकि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद घर पर ही लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।

शासन स्तर से लागू सारथी 4.0 पूरी तरह से वेब एप्लीकेशन पर आधारित है। इस साफ्टवेयर के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन सभी प्रपत्र उपलब्ध होने के बाद आनलाइन फीस जमा करेंगे। इसके बाद आवेदक के मोबाइल पर बायोमैट्रिक करवाने के लिए संदेश प्राप्त होगा। उसी तिथि पर आवेदक को कार्यालय में उपस्थित होकर बायोमैट्रिक टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परीक्षा पास करने के बाद घर पर या साइबर के जरिए लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट निकाला जा सकेगा। लाइसेंस की द्वितीय प्रति के लिए भी सारथी साफ्टवेयर के जरिए आवेदन किया जा सकेगा। परिवहन यान और आवेदन कंडेक्टर लाइसेंस की फीस आनलाइन जमा की जाएगी। इस प्रक्रिया में एक मोबाइल नंबर का उपयोग अधिकतम तीन बार किया जा सकता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन दिलीप कुमार ने बताया कि नेट बैंकिंग के जरिए लाइसेंस हेतु शुल्क जमा करना होगा। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक ही जिम्मेदार होंगे। बताया कि सारथी 4.0 व्यवस्था लागू होने के कारण एआरटीओ कार्यालय में 16 से 19 अप्रैल तक लाइसेंस का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed