{"_id":"5ad0ff964f1c1b6e098b461b","slug":"41523646358-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर लगाया स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर लगाया स्वास्थ्य शिविर
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर चकिया और चंदौली ईकाई ने अलग -अलग इलाकों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दी। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। नीमा चकिया इकाई की ओर से नगर के सुभाष पार्क के समीप निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 से अधिक चिकित्सकों की टीम ने तीन सौ से अधिक लोगों की जांच कर दवाएं दी गई। शिविर का उद्घाटन उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पिछड़े तबके तक चिकित्सा सेवा पहुंचाना पुनीत कार्य है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकों के साथ हैं। इस मौके पर नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ.सीबी सिंह, डॉ. भरत, डॉ. सत्यपाल यादव, डॉ. वाइपी यादव, डॉ. हुजैला, डॉ. मुमताज, डॉ. सीएन तिवारी, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. राजीव गुप्ता उपस्थित रहे। इसी तरह चंदौली इकाई की ओर से स्थापना दिवस चंदासी स्थित कैंप कार्यालय पर मनाया गया। इसका उद्घाटन डॉ. एसके यादव ने भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौक पर आयोजित स्वासथ्य शिविर में 250 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई। इस मौके पर 21 और 22 अप्रैल को मोतिहारी बिहार में नीमा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचने की योजना बनाई गई। इस मौके पर डॉ. आरके शर्मा, डॉ. स्वामीनाथ, डॉ. सुमनलता, डॉ. प्रमिला यादव, डॉ. हरेन्द्र यादव, डॉ. लक्ष्मी शंकर, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. केके सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. वीके मिश्र, डॉ. केके मिश्र रहे।
विज्ञापन