फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   प्रधानाध्यापक का रोका वेतन

प्रधानाध्यापक का रोका वेतन

Sun, 25 Mar 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक का रोका वेतन

विज्ञापन
चंदौली/कंदवा। स्कूल का ताला बंद कर गांव में शोक मनाने गए शिक्षकों पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक विद्यालय और मिडिल स्कूल महुंजी तथा प्राइमरी स्कूल अमड़ा के आठ शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। वहीं शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर धानापुर ब्लाक के एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर का वेतन रोक दिया। इसके अलावा बरहनी विकास खंड के एक प्रधानाध्यापक और दो शिक्षा मित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है।
कंदवा क्षेत्र के महुंजी स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय और अमड़ा के प्राथमिक विद्यालय के गेट पर ताला लटका हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर लगभग साढ़े बारह बजे मामले की जांच करने पहुंचे एनपीआरसी जय गोविंद सिंह ने पाया कि विद्यालय बंद है। जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महुंजी में शिक्षक आए थे लेकिन स्कूल बंद कर उसी गांव में किसी के यहां शोक संवेदना प्रकट करने चले गए हैं। वहीं प्राथमिक विद्यालय अमड़ा में शिक्षकों ने शुक्रवार को ही बच्चों को बता दिया था कि शनिवार को अवकाश रहेगा। जिसके चलते बच्चे विद्यालय नहीं गए। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी प्रदीप सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बीएसए को दे दी गई है। बीएसए ने लापरवाही के आरोप में तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शनिवार को धानापुर ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय देवदां में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान हेडमास्टर अनुपस्थित मिले। बीईओ की आख्या पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। वहीं बरहनीं ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कंदवां में शिकायत मिली कि वहां एमडीएम मेन्यू के अनुसार नहीं बनाया गया है। लोगों ने यह भी शिकायत की कि विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसपर बीएसए ने प्रधानाध्यापक और दो शिक्षा मित्रों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। बीएसए ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दे दिया गया है कि क्षेत्र के विद्यालयों में औचक निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करें। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed