{"_id":"5a26f0694f1c1bd9798c0eec","slug":"41512501353-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ई में लगी आग से दो मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ई में लगी आग से दो मवेशी की मौत
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईबाजार(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लगने से खूटे से बंधे दो मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुटाकर आग पर किसी तरह काबू पाया। नईबाजार चौकी के पौनी गांव में सोने से पहले वंशराज राजभर ने अपनी दो मवेशियों को मड़ई में बांधकर सो गया था। आधी रात के बाद किसी वक्त अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग बुझाई। इस घटना में जलने से दो मवेशियों की मौत हो गई। इसके साथ ही चारा आदि जल गया। घटना के बाद पशुपालक ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। इस संबंध में तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पशुपालक को हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन