{"_id":"59a864a34f1c1b57738b4935","slug":"41504208035-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवा लिखने से नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में मचाया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवा लिखने से नाराज तीमारदारों ने अस्पताल में मचाया हंगामा
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया (चंदौली)। तहसील मुख्यालय पर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पर चिकित्सकों की मनमानी तथा बाहर की दवा लिखने की आम बात हो गई है। गुरुवार को अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीजों को भी बाहर से दवा मंगवाने के लिए दबाव डालने से नाराज मरीजो के परिवार के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची सीएमएस डॉ. उषा यादव ने तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत कराया।
100 बेेड की सैय्या और तमाम सुविधाओं से लैस जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डाक्टर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजो से धन उगाही करने से बाज नही आ रहे हैं। गुरुवार को कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ। जहां मरीजों के परिवार के लोगों को डाक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखने से वे आक्रोषित हो गए और हाथ में बाहरी दवाओं को लेकर हंगामा मचाना आरंभ कर दिया। जिससे अस्पताल में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिती बन गई। इसकी जानकारी होने अस्पताल की सीएमएस डा. उषा यादव मौके पर पहुंची तथा उन्होंने डाक्टरों को अस्पताल की ही दवाएं लिखने की हिदायत दी और तीमारदारों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामा करने वालो में अमृता दूबे, उर्मिला, राधे, हिना, खुश्बू, रामनाथ, राजेंद्र, प्रभुनारायण आदि मौजूद रहे।