फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   घाट के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया

घाट के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया

Fri, 23 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
घाट के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया
चहनियां। बलुआ स्थित गंगा तट पर गुरुवार की सुबह एडीएम व अन्य अधिकारियों ने घाट सुंदरीकरण व चौड़ीकरण के लिए निरीक्षण किया। वहां मौजूद लेखपाल, प्रधान व ग्रामीणों से केनाल से लेकर रामघाट तक जमीन के बारे में पूछताछ की। कुछ महीने पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा.महेश शर्मा ने बलुआ घाट के सुंदरीकरण व पर्यटन के लिए शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

बलुआ स्थित गंगा तट पर काफी श्रद्धालु आते हैं। इसे लेकर कुछ महीने पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा.महेश शर्मा, एसआरडी मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय व विधायक सुशील सिंह ने घाट के सुंदरीकरण, चौड़ीकरण व पर्यटन स्थल बनाने के लिए घाट पर शिलान्यास किया था। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एडीएम, तहसीलदार नारायण सिंह व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जहां लेखपाल प्यारे दुबे व प्रधान शिवकुमार सिंह से कैनाल से लेकर रामघाट तक पश्चिमी वाहिनी घाट के अगल बगल की जमीनों के बारे में पूछताछ की। इस दौरान एडीएम ने कहा कि घाट को चौड़ीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पर्यटना विभाग के अधिकारियों संग मंत्रणा भी शुरू हो चुकी है जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान कुलदीप वर्मा, घंटी पांडेय, नितिन मोदनवाल, राजेश साहनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed