फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   41 lakh trees will be planted in chandauli

जिले में इस बार रोपे जाएंगे 41 लाख से अधिक पौधे

Mon, 01 Jun 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
41 lakh trees will be planted in chandauli
चंदौली। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन में हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने पौधरोपण कराने के लिए शासन से आवंटित लक्ष्य को विभागवार पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ बरसात के पूर्व टैंच खुदाई कराने तथा नर्सरी में तैयार पौधों की संख्या को उपलब्ध कराने को कहा। साथ लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण नहीं करने वाले विभागाध्यक्षों को कार्रवाई की चेतावनी दी। इस बार जिले में 41 लाख से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही गड्ढे की खुदाई के लिए लाकडाउन में परदेश से लौटे प्रवासियों को भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि इसस वर्ष जनपद में सभी विभागों को 1655640 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जबकि इसके अलावा वन विभाग 2511330 पौधे लगाएगा। कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पर्यावरण विभाग) वाराणसी को 1.25 लाख, ग्राम्य विकास विभाग 9.38 लाख, राजस्व विभाग 1.06 लाख, पंचायतीराज विभाग 1.06 लाख, आवास विकास 4300, औद्योगिक विकास विभाग तीन हजार, नगर विकास विभाग 14 हजार, लोक निर्माण विभाग 7600, जल शक्ति विभाग 7600, रेशम विभाग 19 हजार, कृषि विभाग 1.79 लाख,, पशुपालन पांच हजार, सहकारिता विभाग 4300, उद्योग विभाग 5300, बिजली वभिाग चार हजार, माध्यमिक शिक्षा 2140, बेसिक शिक्षा 2140, प्राविधिक शिक्षा 3800, उच्च शिक्षा 14500, श्रम विभाग 1400, स्वास्थ्य विभाग 8000, परिवहन विभाग 1400, रेलवे 16 हजार, रक्षा विभाग 4200, उद्यान विभाग 64900 तथा पुलिस विभाग पांच हजार पौधे लगाएगा। कहा कि पौधरोपण के दौरान पीपल,पाकड़, बरगद, नीम, इमली, जामुन, हर्रा, बहेड़ा, सागौन सहित छायादार/फलदार, औषधीय प्रजाति के पौधों को लगाने में प्रमुखता दिया जाएगा। कहा कि टैंच खुदाई के दौरान प्रवासी लोगों को रोजगार देने के लिए वरीयता दी जाएगी। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष प्रवासी लोगों को चिन्हित करने उन्हे रोजगार देने का प्रयास करें। इस दौरान डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनेे सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, उप निदेशक कृषि अमित जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद राय, जिला उद्यान अधिकारी नन्हेलाल वर्मा, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा, मत्स्य अधिकारी विश्वनाथ सिंह, सीवीओ डा. एसपी पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed