फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   41 couples got married amid Vedic mantras

Chandauli News: वैदिक मंत्रों के बीच 41 जोड़े एक दूजे के हुए

Fri, 17 Jan 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
41 couples got married amid Vedic mantras
धानापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ब्लाॅक परिसर में 41 जोड़े वैदिक रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के बीच दांपत्य सूत्र में बंधे। शादी समारोह के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद के साथ उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार पुण्य का काम कर रही है। किसी गरीब की लड़की अपने माता-पिता के लिए बोझ नहीं बनेगी। आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में इस योजन में मात्र खानापूर्ति होती रही है। कन्यादान करने वाला व्यक्ति बहुत ही सौभाग्यशाली होता है। ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे नवविवाहित एक दूसरे का ध्यान रखते हुए प्रेम व सौहार्द के साथ जीवनयापन कर रिश्तों को मजबूती से निभाएं। अंत में विधायक ने सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र के साथ आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट किए। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार, बीईओ अवधेश नारायण सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, एडीओ पंचायत सौरभ कुमार, रमेश द्विवेदी, आशुतोष सिंह, धरम सिंह, अभय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed