{"_id":"6068a66c8ebc3e8d047299f8","slug":"40-new-corona-positives-including-students-teachers-found-in-chandauli-chandauli-news-vns583219758","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में छात्र, शिक्षक सहित मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में छात्र, शिक्षक सहित मिले 40 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में सौ के पार हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सात माह बाद शनिवार को रेलवे, पुलिस कर्मी सहित जिले में एक साथ चालीस संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 28 संक्रमित मिले थे। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या भी सौ के पार चली गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
जिले में शनिवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में सात महिला और 33 पुरुषों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्य स्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक बीएसएनएल विभाग का कर्मी, एक एक्सप्रेस वे का जेई, एक पुलिस कर्मी, एक रेलकर्मी, एक रक्षा मंत्रालय का कर्मी, तीन चालक, दो किसान, एक गिफ्ट शाप संचालक, पांच गृहिणी, चार मजदूर, पांच छात्र और एक शिक्षक हैं। संक्रमितों में क्रमश: तीन बरहनी ब्लाक के, एक चहनियां चकिया नगर से एक और ग्रामीण क्षेत्र से 12, चार चंदौली, छह नियामताबाद, चार पीडीडीयू नगर, पांच सकलडीहा और चार शहाबगंज के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रहीं है। जिले में कोरोना की जांच के लिए शनिवार को कुल 1407 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ आज छह संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए है। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5060 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 119 है जबकि 4873 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 68 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400