फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   40 lakh banned syrup recovered from mini truck in Chandauli

चंदौली में मिनी ट्रक से 40 लाख की प्रतिबंधित सिरप बरामद, क्रॉकरी की पेटियों में छिपाकर ले जा रहे थे बिहार 

Sun, 28 Feb 2021 11:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 28 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
40 lakh banned syrup recovered from mini truck in Chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार रात जगदीशसराय स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप एक मिनी ट्रक से 40 लाख रुपये की प्रतिबंधित 175 शीशी फेंसिडिल सिरप व 16,960 शीशी एसकफ सिरप बरामद किया। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिबंधित दवा क्रॉकरी की पेटियों के नीचे छिपाकर बिहार प्रांत के औरंगाबाद ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन में एसपी अमित कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार की रात कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को सूचना मिली कि तस्कर प्रतिबंधित दवाइयों की खेप लेकर बिहार व पूर्वोत्तर राज्यों में जाने की फिराक में है।
विज्ञापन


इस पर स्वाट टीम प्रभारी अभय सिंह, सत्येंद्र यादव और सदर कोतवाल अशोक मिश्रा ने हमराहियों के साथ जगदीशसराय स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर घेरेबंदी कर ली। थोड़ी देर बाद मिनी ट्रक आता देख उसे रोका गया।  तलाशी लेने पर क्रॉकरी लदे पेटियों की नीचे प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। पुलिस टीम ने वाहन चालक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। चालक राजस्थान प्रांत के  भरतपुर जिले के नदवाई थाना के अलीपुर गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद प्रतिबंधित दवाओं की कीमत 40 लाख रुपये  से अधिक है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने स्वीकार किया कि प्रतिबंधित दवा की खेप लेकर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। बताया कि बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित दवा की मांग रहती है। ऐसी दवाओं का प्रयोग नशे के रुप में ज्यादा होता है। इसी के चलते इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed