{"_id":"ab21e0039fa52bd9567b9a032a56ab7d","slug":"39-illegal-structures-were-demolished-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 अवैध निर्माण ढहाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 अवैध निर्माण ढहाए गए
39 illegal structures were demolished
Updated Fri, 06 Nov 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुग़लसराय रेलवे क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा रेलवे की कॉलोनियां हैं। उन कालोनियों में रेल कर्मियों के आवास बने हुए हैं जबकि काफी जमीन खाली पड़ी हुई है जिसपर कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। कई बार नोटिस देने और नोटिस चस्पा करने के बाद भी जब अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं छोड़ा तो रेलवे ने इसे संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन को सूचना दी और जमीन खाली कराने के लिए अतिरिक्त बल की मांग की। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे का सहयोग किया। एसडीएम सदर और अलीनगर पुलिस को साथ लेकर कार्यवाही करते हुए डीइएन हेड क्वार्टर एसके राय मातहत कर्मचारियों व बुलडोजर संग गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे मानसनगर कॉलोनी पहुँच गए और एसडीएम सदर गिरीश कुमार शर्मा की मौजूदगी में अवैध निर्माण को धराशायी करने का आदेश दे दिया। कर्मचारियों के सहयोग से बुलडोजर ने अवैध निर्माण ढाहना शुरू कर दिया। अधिकारियों द्वारा की गयी इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद बुलडोजर का रुख गया कॉलोनी की तरफ हो गया। वहां भी कई अवैध निर्माण को गिरा दिया गया ।
यह कार्यवाही शाम तीन बजे तक चलती रही। इस संबंध में डीइएन हेड क्वार्टर एसके राय ने बताया कि गुरुवार को 39 अवैध निर्माणों की धराशायी करा दिया गया। शीघ्र ही अन्य कॉलोनियों में भी कार्यवाही करते हुए वहा पर बने अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
यह कार्यवाही शाम तीन बजे तक चलती रही। इस संबंध में डीइएन हेड क्वार्टर एसके राय ने बताया कि गुरुवार को 39 अवैध निर्माणों की धराशायी करा दिया गया। शीघ्र ही अन्य कॉलोनियों में भी कार्यवाही करते हुए वहा पर बने अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन