फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   37 turtles found in two sacks at Puducherry Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर दो बोरे में मिले 37 कछुए

Sat, 13 Dec 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
37 turtles found in two sacks at Puducherry Junction
जीआरपी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से शुक्रवार को दो बोरों में बंद 37 कछुए बरामद किए। दोनाें बोरे प्लेटफाॅर्म पर लावारिश हाल में पड़े थे। जीआरपी ने बोरा खोलकर देखा तो कछुए मिले। जीआरपी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम कछुए को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में कछुओं की तस्करी तेज हो जाती है। विशेष कर उत्तराखंड इलाके से कछुआ लेकर तस्कर ट्रेनों के जरिए पश्चिम बंगाल पहुंचाते हैं। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी रेलवे की टीम प्लेटफाॅर्म पर गश्त कर रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर दो बोरे लावारिश हाल में दिखे। बोरे में कछुए हिल रहे थे। यात्रियों से पूछताछ की गई तो बोरा के बारे में सभी ने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जब बोरा खोलकर देखा तो उसमें कछुए भरे थे। दोनों बोर में 37 कछुए थे। वन विभाग की टीम कछुओं को ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed