{"_id":"6259bb1e6166c92fab7ba332","slug":"35-acres-of-wheat-crop-standing-in-the-field-due-to-fire-chandauli-news-vns648515471","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से खेत में खड़ी 35 एकड़ गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से खेत में खड़ी 35 एकड़ गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
कंदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब दो बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस घटना में 35 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया । अन्यथा आस पास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ जाती।
कम्हरिया गांव निवासी अनिल सिंह झुन्ना, जयनारायण सिंह,प्रेमशंकर सिंह और जयशंकर सिंह चार भाइयों का खेत एकौनी मौजे में है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब दो बजे अज्ञात कारणों से अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आस पास मौजूद कुछ लोगों आग देख शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मेहनत कर आग पर काबू पाया। तब तक चारों भाइयों की 35 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम काफी देर से पहुंची और कोरम पूरा कर वापस लौट गई। अगर समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो आस पास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ जाती। सिकठा एकौनी गांव के प्रधान राजीव रंजन सिंह कम्हरिया ग्राम प्रधान अंजनी सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग की है।
सैयदराजा। स्थानीय थाना के भतीजा और सुदावं गांव में शुकवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में 12 बीघा में खड़ी गेहूं की खड़ी फसल जल कर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने प्रयास कर आग बुझाई।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर में किसी तरह भतीजा गांव के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की लपटे उठती देख किसानों ने शोर मचाया और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और किसानों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया। प्रयास से आग बुझी लेकिन तब तक भतीजा गांव के ओमप्रकाश मौर्य और ठाकुरी मौर्य तथा सुदावं गांव निवासी रामचेला मौर्य,अमरनाथ , महेंद्र राम 12 बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने अपनी फसल के नुकसान की मुआवजे की मांग की