{"_id":"6aeb965ff2965017d60faa01","slug":"347-youths-received-job-offers-at-the-job-fair-chandauli-news-c-189-1-chl1002-157249-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रोजगार मेले में 347 युवाओं को मिले नौकरी के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रोजगार मेले में 347 युवाओं को मिले नौकरी के प्रस्ताव
विज्ञापन
नियामताबाद स्थित एलबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेला में प्रमाण पत्र के साथ युवा। स्रोत:-
पीडीडीयू नगर। जिला सेवायोजन कार्यालय और लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नियामताबाद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 28 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में 1042 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 347 युवाओं को कंपनियों की ओर से जॉब ऑफर लेटर दिए गए।
मेले में विजन इंडिया, टाटा मोटर्स, सेफ एक्सप्रेस, अंबर इंटरप्राइजेज, मुसाशी ऑटो पार्ट्स, हीरो चौक, याजाकी, कृष्णा मारुति, किया मोटर्स, अदाणी सोलर और एमआरएफ समेत 28 से अधिक कंपनियों ने स्टॉल लगाए।
कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की।
जिला सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता ने युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल की जानकारी दी। साथ ही एमएसएमई इकाइयों के लिए शुरू की गई नई योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक के प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य उदयन मिश्र, प्रो. श्याम लाल और प्रो. अरुण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।