फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   34 suspects sent to district hospital for test

जांच के लिए 34 लोगों को भेजा गया जिला अस्पताल

Thu, 14 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
34 suspects sent to district hospital for test
सकलडीहा। लॉकडाउन में बाहर से जिले में आने वाले लोगों का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रांतों से पहुंचे 153 लोगों की जांच सीएचसी पर कराई गई। जिसमें से 34 लोगों को संदेेह होने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। वहीं शेष लोगों को होम क्वारंटीन होने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 2325 मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। सभी मजदूरों को 14 दिनों के लिये होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि पिछले चार दिनों में प्रवासी मजदूरों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। 34 संदिग्धों को जांच के लिये एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच टीम में डॉ. बीके प्रसाद, डॉ. मनीष जायसवाल, बीपीएम उपेन्द्र कुमार सिंह, लव मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed