फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   34 new infected including policemen, railwaymen found

पुलिसकर्मी, रेलकर्मी सहित 34 नए संक्रमित मिले

Wed, 29 Jul 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
34 new infected including policemen, railwaymen found
चंदौली। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार थम नहीं रही है। मंगलवार को पुलिस, रेलवे और स्वास्थ्यकर्मी सहित कुल 34 नए संक्रमित मिले हैं। दूसरी तरफ 25 संक्रमितों के ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मिले 34 संक्रमितों में एक बालिका, 11 महिला और 22 पुरूष हैं। इनमे से एक हैदराबाद, एक गुरूग्राम और एक पुणे से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में एक 1 स्वास्थ्य कर्मी, दो पुलिस विभाग से, दो रेलवे विभाग, एक इण्डियन ऑयल, 4 टायर की दुकान, दो पेंटर, एक ड्राइवर, एक किसान है। इनमें से 1 वाराणसी में रह रहे हैं। संक्रमित में चकिया ब्लाक से 3, चंदौली नगर से तीन एक ग्रामीण क्षेत्र से, नियामताबाद से 10, सकलडीहा से 4, और पीडीडीडीयू नगर के 13 लोग हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ आज 25 लोगों ने कोरोना को मात दी और क्वारन्टीन सेंटर से घर वापस लौटे। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 810 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 292 है और 511 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed