फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   326 patients received free treatment at the health fair.

Chandauli News: आरोग्य मेले में 326 मरीजों का निशुल्क इलाज

Mon, 03 Nov 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
326 patients received free treatment at the health fair.
शिकारगंज। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 326 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला व चकिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे विभिन्न रोगों से जुड़े मरीजों का उपचार चिकित्सकों ने परीक्षण किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 102, मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 109 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 115 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया अधिकतर मरीज टाइफाइड, लूज मोशन, ज्वाइडिस, पेट दर्द, हेड इंजरी, स्किन इन्फेक्शन, बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य रोगों को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान डॉ रविंद्र कुमार, संतोष कुमार, एल टी विजय कुमार, स्टाफ नर्स स्वाति सिंह, अमन, रूबी कुमारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed