फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   317 couples tied the knot amid chanting of mantras

Chandauli News: मंत्रोच्चार के बीच शादी के बंधन में बंधे 317 जोड़े

Thu, 13 Mar 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
317 couples tied the knot amid chanting of mantras
पीडीडीयू नगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को जिले के आठ विकास खंड मुख्यालयों के अलावा पीडीडीयू नगर पालिका और सैयदराजा नगर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में मंत्रोच्चार के बीच 317 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। भव्य पंडालों में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

नियामताबाद विकास खंड परिसर में बुधवार को 41 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। एक जोड़े का निकाह कराया गया। वर-वधू को भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने प्रमाण पत्र दिया। समारोह में नियामताबाद विकास खंड के 28, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के 5, सैयदराजा नगर पंचायत के 3 और बरहनी विकास खंड के 5 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और प्रणाम पत्र प्रदान किया। इस दौरान बीडीओ शरद चंद्र शुक्ल, एसडीएम अविनाश कुमार, आलोक कुमार, बिनोद सेठ, प्रमोद कुमार, सुमित कुमार प्रजापति, राजू बिंद, महेंद्र बिंद आदि मौजूद रहे। चहनिया विकास खंड कार्यालय परिसर में बुधवार को 42 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल विवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, संकठा राजभर, ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता, वीडीओ आंनद यादव, जागृति यादव, आशुतोष सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed