{"_id":"5ca264a5bdec2260e22ad1b1","slug":"31554146469-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम पचखरी गांव के समीप सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया।
पौनी गांव निवासी सुरेश उर्फ पिंटू (35) सुबह ट्रेन पकड़कर जमनिया जा रहा था। तुलसी आश्रम स्टेशन से कुछ दूरी पर पचखरी गांव के समीप ट्रेन से गिरने से उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को दो पुत्री काजल और करीना और एक पुत्र कोमल है। मौत की खबर सुनते ही बच्चे सहित पत्नी गीता, माता मूंगा देवी, पिता चंद्रदेव और भाई धीरेंद्र दहाड़ मारकर रोने लगे। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो