फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलकर्मी से दिनदहाड़े आठ लाख की छिनैती

रेलकर्मी से दिनदहाड़े आठ लाख की छिनैती

Fri, 01 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
रेलकर्मी से दिनदहाड़े आठ लाख की छिनैती
रेलकर्मी से दिनदहाड़े आठ लाख की छिनैती
विज्ञापन

बाइक सवारों ने रुपयों से भरे बैग छीने, धक्का दिया और फरार हो गए
बिहार में जमीन खरीदने के लिए निकाले थे रुपये, पुलिस जांच पड़ताल मेें जुटी

सचित्र 51 और 52
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। हौशला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार को नगर के एसबीआई बैंक के समीप एक रेलकर्मी से दिनदहाड़े आठ लाख रुपये नकद छीनकर फरार हो गए। घटना को देख आसपास के लोग भौचक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की लेकिन कुछ सुराग नहीं मिल सका। भुग्तभोगी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। भुग्तभोगी ने बताया कि बिहार मेे वह जमीन खरीदने के लिए रुपये निकाले थे।
बिहार निवासी शिवशंकर सिंह पीडीयूनगर में रेलवे में कर्मचारी हैं और वह यूरोपियन कालोनी के रेलवे आवास में रहते हैं। गुरुवार को वह जमीन खरीदने के लिए पैसा निकालने के लिए किराए की चार पहिया वाहन से अपने भतीजे सारथी के साथ नगर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में आये थे। बैंक से उसने अपने खाते से आठ लाख रुपये निकाला। रुपये से भरा बैग लेकर वह कार की ओर बढ़ा। इस बीच उसके भतीजे और चालक यूरिनल करने चले गए। इस दौरान पहले से घात लगाए दो बदमाश मौका पाकर बाइक से रेलकर्मी के पास पहुंचे और उसके हाथों से रुपये भरे बैग छीन लिए और उसे धक्का दे दिया। रेलकर्मी वहीं गिर पड़ा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनों वहां से फरार हो गए। घटना से सहमे हुए शिवशंकर शोर मचाने लगा, लेकिन बाइक सवार नगर की ओर भाग निकले। यह देख मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना के बाद सदर कोतवाली पुलिस तथा सदर सीओ त्रिपुरारी पांडेय बैंक पहुंच गए। पीड़ित शिवशंकर ने बताया कि उसने बैंक से नौ लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। बिहार में जमीन खरीदने के लिए उसने नौ लाख में से आठ लाख रुपये निकाले थे। जिसे जमीन बेचने वाले व्यक्ति को देना था। पीड़ित ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कोट.....
बैंक से पैसा निकालकर वापस जा रहे एक रेलकर्मी से आठ रुपये छिनैती हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार का लिया जाएगा। त्रिपुरारी पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन


02. बदमाशों ने दी नए कोतवाल को सलामी
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। नए सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने गुरुवार को कार्यभार संभाला। लेकिन कुछ देर बाद ही हौशला बुलंद बदमाश एक रेलकर्मी से आठ लाख रुपये छीनकर सलामी दे दी। नए कोतवाल के लिए चुनौती से कम नहीं है। कुछ दिन पहले सदर कोतवाल का तबादला गैर जनपद हो गया है। उनके जाने के कई दिनों तक कोतवाल का पद खाली रहा। एसपी संतोष सिंह ने तीन पहले सदर कोतवाल पद के लिए यातायात प्रभारी रहे राजकुमार सिंह को जिम्मेदारी दी थी। लेकिन वह जरुरी कार्यों को पूर्ण करने के चलते प्रभार नहीं ले पाए। गुरुवार को वह कोतवाली पहुंचकर चार्ज लिए लेकिन कुछ घंटे बाद ही नगर के एसबीआई शाखा के पास एक रेलकर्मी से आठ लाख रुपये की छिनैती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed