फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पाक प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला फूंका

पाक प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला फूंका

Thu, 21 Feb 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला फूंका
पीडीडीयू नगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारतीय जवानों के शहीद होने का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह बाद भी जगह जगह पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंकने का सिलसिला जारी है। बुधवार को लोगों ने जहां कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं पाकिस्तान के खिलाफ खूब नारेबाजी की। नगर के लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा की। छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ खूब प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आता है तो भारत उसके कड़ा शबक सिखाएगा। इस मौके पर सूरज प्रकाश, कपिल यादव, दीप सिंह, जोगेन्द्र यादव, मंगल यादव, आलोक, हिमांशु, मोहित, नागेन्द्र, राजबहादुर, सुदीप, हिमांशु, प्रशांत, धीरज यादव, आदित्य चौधरी, दीपू, सतीश, राज बहादुर, अभय यादव, अभय गुप्ता रहे। परिष्दीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बुधवार को बहादुरपुर गांव में पहुंच कर शहीद अवधेश यादव को श्रद्धांजलि दी। शाम के वक्त शिक्षकों ने कैंडल जुलूस निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की अत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जुलूस और सभा में एडी बेसिक मनीष कुमार सिंह, बीएसएस भोलेन्द्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र ,चंद्रशेखर आजाद, सुरेश सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश सिंह, प्रमोद दुबे ,अजय कुमार सिंह, विमलेश दुबे, राजेश यादव, वीरेंद्र यादव, विजय प्रकाश, आनंद पांडेय, शेषधर तिवारी ,विनोद कुमार यादव, राजेश पांडेय, देवेंद्र दुबे के साथ पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल रहे। कमलापुर संवाददाता के अनुसार मंगलवार की देर शाम जब बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाल कर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद होने वाले जवानों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दा बाद आदि नारा लगाते हुए कस्बा का भ्रमण किया और अंत में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। इस मौके पर शुभम दुबे (डेंजर पंडित), यश दुबे, गौतम ,अंकित जायसवाल,मुहम्मद शमीम,पीयूष यादव, जतिन दुबे, हर्षित दुबे, प्रियांशु दुबे, विश्वजीत सिंह, नियजुद्दीन,बाबू, अन्नी मिश्रा, राहुल सोनकर रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अदसड़ गांव में ग्राम प्रधान संतोष शर्मा और सेवानिवृत्त सूबेदार राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में राजकिशोर सिंह कान्वेंट स्कूल अदसड़ और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय अदसड़ के छात्रों व शिक्षकों ने जुलूस निकाला और हिंदुस्तान जिंदाबाद , पाकिस्तान मुर्दाबाद , पुलवामा शहीद अमर रहे के नारे लगाए। इस दौरान शहीद सभी 46 जवानों के नाम पर 46 कैंडल भी जलाया। इस दौरान भरत सिंह कुशवाहा, श्रवण सिंह, पूजा शुक्ला, चंद्रशेखर आजाद, अनिल कुमार, बंटी पांडेय रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुलावामा में जवानों पर हुई आतंकी हमला को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। सघन तिराहे पर सातवें दिन जुलूस निकालकर पुतला दहन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गापुर शमशेर सिंह, मुराहु विश्वकर्मा, संतोष सिंह, आशुतोश सिंह, जुमराती अली, शंकर, शंभू, आंनद प्रकाश सिंह, उमेश सिंह, राजू, गीता, पूनम, सीता, पप्पू राजभर, संतोष जायसवाल, अलगू गुप्ता, लालता, राकेश मौर्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed