{"_id":"5c27c7dcbdec2256c333e5e4","slug":"31546110940-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिसेफ की टीम ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिसेफ की टीम ने टीकाकरण केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। सीएमओ के निर्देश पर जनपद में रूबेला टीकाकरण अभियान डोर टू डोर चलाया जा रहा है। शनिवार को यूनिसेफ की टीम ने सकलडीहा कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक घर पर टीकाकरण बाक्स पाए जाने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। साथ ही सभी एएनएम और आशाओं को नियमित टीकाकरण केंद्र पर मौजूद रहने का निर्देश दिया।
अभियान के तहत नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिये सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। यूनिसेफ की टीम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ टीकाकरण केंद्रों पर पहुंची। इस दौरान पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय के समीप एक घर में रूबेला टीकाकरण की तीन बाक्स वैक्सीन मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही डिलेवरी करने वाले स्वास्थ्यकर्मी और एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। अंत में समय से वैक्सीन बाक्सों को केंद्रों पर पहुंचाने का निर्देश दिया। टीम के डा. सलीम अहमद ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही है। वैक्सीन बाक्स एएनएम के पास होने की बजाए घर में मिला है। टीम के साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमपी चौधरी, एएनएम आभा चौधरी, आशा कार्यकत्री सीमा पांडेय सहित शिक्षक मौजूद रहे।