{"_id":"5c27c7b7bdec22571463daab","slug":"31546110903-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं दिया तो शिक्षक करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं दिया तो शिक्षक करेंगे विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की ओर से शनिवार को विकास भवन के समीप धरने का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर आवाज बुलंद किया। चेताया कि प्रदेश सरकार द्वारा उनके मांगों को दरकिनार किया गया तो शिक्षक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
धरने को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य संजय कुमार मिश्र ने कहा कि पिछली सरकारों ने शिक्षकों को मानदेय देने की शुरुआत तो जरुरी की, लेकिन अपेक्षा से कम था। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद शिक्षक और कर्मचारियों में उम्मीद जगी कि उनकी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार अपने आश्वासनों से मुकर चुकी है। कहा कि पांच सितंबर को सीएम द्वारा शिक्षकों के प्रति टिप्पणी से लोगों में नाराजगी है। इससे पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ शिक्षक सड़क पर उतरने को तैयार हैं। कहा कि सम्मानजनक मानदेय नहीं मिलने के कारण शिक्षक आज इस महंगाई में अपने परिवार को भरण पोषण करने में असमर्थ हैं। लेकिन सरकार शिक्षकों की सुधि लेने के बजाय केवल आश्वासनों के सहारे है। इस दौरान प्रदेश महासचिव अशोक कुमार राठौर, डा. कृष्णमोहन यादव, रामजनम सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, रमाशंकर उर्फ मुन्ना मिश्रा, गौरव शुक्ला, रामनिवास उपाध्याय, बनवारी आदि उपस्थ।ित रहे।