{"_id":"5c06cedcbdec22419975b25e","slug":"31543950044-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष पानीवाले की प्रतिभा के कायल है सभी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष पानीवाले की प्रतिभा के कायल है सभी लोग
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। स्काउट-गाइड में शामिल होकर पिछले दो दशक से लोगों को पानी पिलाने वाले संतोष कुमार सभी को अपनी ओर आकर्षिक करने में पीछे नहीं रहते हैं। इससे उनका नाम संतोष पानीवाला हो गया है। उन्हें 2005 में राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने प्रशस्ति पत्र दिया था। इसके अलावा अब तक जनपद से राष्ट्रीय स्तर तक करीब 700 पुरस्कार मिल चुके हैं। वे यहां चल रहे मंडलीय रैली में स्काउट गाईड को पानी पिलाने में लगे हुए हैं।
मुख्यालय पर आयोजित स्काउट-गाइड मंडलीय रैली में शिरकत करने पहुंचे गाजीपुर के करंडा नारी पंचदेउरा निवासी संतोष सुरक्षा गार्ड की नौकरी के साथ समाज सेवा भी करते हैं। उनका मानना है कि प्यासे को पानी पिलाने से अधिक पुण्य का काम और कोई नहीं हो सकता है। वर्ष 1995 में समाज सेवा के उद्देश्य से ही स्काउट में शामिल हुए। गर्मी के दिनों में प्लाऊ लगाकर पानी पिलाने के साथ ही स्काउट-गाइड की रैलियों में भी प्रतिभागियों के लिए हमेेशा पानी की बोतलें लेकर तैयार रहते हैं। संतोष ने बताया कि मिर्जापुर के अहिरौरा के वनस्थली महाविद्यालय में आयोजित मंडलीय रैली के दौरान उनका नाम संतोष पानीवाला रख दिया गया। इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले में पहुंचकर श्रद्धालुओं को पानी पिलाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन