फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मत्स्य पालकों को दिए मछली पालन के किट

मत्स्य पालकों को दिए मछली पालन के किट

Sat, 01 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मत्स्य पालकों को दिए मछली पालन के किट

विज्ञापन
चंदौली। आत्मा योजना के तहत 18 मत्स्य पालकों को शुक्रवार को कीट का वितरण किया गया। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह और जिला मत्स्य अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मछली पालने वाले किसानों को प्रोत्साहित करते हुए किट प्रदान किया। साथ सरकार की ओर संचालित योजना की जानकारी दी और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक विजय सिंह ने कहा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाओं को संचालित कर रही है। इसमें मत्स्य पालन भी प्रमुख रुप से शामिल है। मत्स्य पालन करने वाले किसानों को अनुदान के साथ ही विभाग के ओर से तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। जिला मत्स्य अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने कहा कि आत्मा योजना के तहत मत्स्य पालकों को दिए जाने वाले किट में 10 किलो ग्रोथ प्रमोटर, पांच सौ एमएल सोकिना, दो सौ पचास एमएल इंडोकिल, 40 ग्राम लिजेन पाउडर, पांच किलो टाक्सी मार और दस किलो वाटर मीनफोर्ड शामिल है। इसके प्रयोग से मछलियों के ग्रोथ में वृद्धि करने के साथ तमाम रोगों से निजात मिलेगी। कहा कि इसके अलावा कई योजनाओं का संचालन विभाग की ओर से किया जा रहा है। साथ ही मत्स्य पालकों को गोष्ठी के माध्यम से जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed