{"_id":"5b46538c4f1c1bbd248b5ca8","slug":"31531335564-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को होती है केवल संबल की जरुरत - बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को होती है केवल संबल की जरुरत - बीएसए
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली, कंदवा । बरहनी के ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुधवार को आल इम्प्लाई शिक्षक वेलफेयर की ओर से अभिनंदन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें बीते दिनों लखनऊ में हुए प्रदेश स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के योगा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं और खेल शिक्षक अमित सिंह व राकेश यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं साधन की मोहताज नहीं होतीं। प्रतिभाओं को केवल संबल की जरूरत होती है। इन बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है। प्रदेश स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाकरपुर महारानी के सुजीत , गुलशन , संदीप और राम विकास ने योगा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वहीं दो सौ मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया की छात्रा महिमा यादव व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरदहा के प्रमोद कुमार ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम को खंड शिक्षाधिकारी बरहनी राकेश सिंह नौगढ़, अरविंद कुमार और जिला समन्वयक संतोष सिंह ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत अटेवा के वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन सिंह और ब्लाक अध्यक्ष अरविंद सिंह ने किया । इस मौके पर अनिल सिंह, रामजी प्रसाद, जयगोविंद सिंह, योगेश सिंह, आशीष दुबे, भरत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन