{"_id":"5b2410e84f1c1bca228b5be9","slug":"31529090280-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में बदहाली की कगार पर हैंगिंग टब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में बदहाली की कगार पर हैंगिंग टब
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
हैंगिंग टब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुग़लसराय। स्थानीय नगर पालिका परिषद के 25 वार्डो में कूड़ा एकत्र करने के लिए लगाए गए लगाए गए हैंगिंग टब दो माह में ही बदहाली के कगार पर पहुंच गए हैं। कहीं ढक्कन तो कहीं दोनों टब गायब हैं तो कहीं पूरे सिस्टम को उखाड़ दिया गया है। इससे कूड़ा सड़कों पर ही फेंक दिया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस पर 15.60 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए स्वच्छ नगर स्वच्छ मुगलसराय के तहत घरों से निकले कूड़े को एक जगह रखने तथा कूड़ा इधर उधर न बिखरे इसके लिए नगर पालिका ने 25 वार्डों में 130 स्थानों पर हैंगिंग कूड़ेदान लगवाया है। इसमें एक गीले कूड़े के लिए दूसरा पात्र सूखे कूड़ा के लिए है। एक सेट की कीमत 12 हजार रुपये है। कूड़े पात्र दो महीने पहले लगाए गए है। स्थिति यह है कि दो माह में ही कूड़ेदान बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। कई स्थानों पर कूड़े के पात्र को उखाड़ दिया गया है। कहीं का ढक्कन गायब है तो कहीं दोनों पात्र गायब हो गए हैं। नगर पालिका अपने ही संसाधनों को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। गौरतलब है कि इसके पहले लोहे के बनवाये गए कूड़े दान हर वार्ड में यहां वहां फेंक दिए गए है। जिसका कोई पुरसाहाल नही है। इस संबंध में ईओ रोली गुप्ता का कहना है कूड़ेदान लगाए जाने का उद्देश्य यह है कि लोग एक स्थान पर कूड़ा फेंके ताकि उसे समय रहते उठा लिया जाए। लेकिन कई बार लोग उसमें भारी कूड़ा फेंक देने के साथ गर्म सामान भी फेंक दे रहे है। इससे वह खराब हो रहे हैं। लोगों को चाहिए कि गीले और सूखे कूड़े को ही उसमें फेंके।