फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नया शिक्षा सत्र शुरू लेकिन नही बन सकी बाउंड्रीवाल

नया शिक्षा सत्र शुरू लेकिन नही बन सकी बाउंड्रीवाल

Tue, 03 Apr 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
नया शिक्षा सत्र शुरू लेकिन नही बन सकी बाउंड्रीवाल

विज्ञापन
मुगलसराय। नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत अधूरी तैयारी के साथ सोमवार को शुरू हो गई। जिन हाथों में किताब-कापी और कलम होनी चाहिए उन हाथों में सत्र के पहले ही दिन झाड़ू थमा दिया। हाल यह रहा कि कहीं बच्चे स्कूल में झाड़ू लगाते नजर आए तो कहीं शिक्षक ही समय से नहीं पहुंचे थे। बच्चे काफी देर तक स्कूल परिसर में कक्ष के बाहर इंतजार करते रहे। वहीं पेयजल और बैठने की भी व्यवस्था ठीक नहीं थी। गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सुबह आठ से एक बजे तक का निर्धारित किया है। इलिया संवाददाता के अनुसार कस्बा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बच्चे परिसर में प्राथमिक के बच्चे झाड़ू लगा रहे थे। वहां विद्यालय में इस दौरान कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। विद्यालय पर एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक, दो शिक्षामित्र सहित कुल चार शिक्षक कार्यरत हैं। यहां कक्षा पाचवीं तक 150 बच्चों का दाखिला है। जबकि 7:45 तक प्रधानाचार्य नहीं पहुंचे थे। कुछ देर बाद एक शिक्षक वहां पहुंचे। बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को झाड़ू लगवाना गलत है। स्कूल में यदि बच्चों से झाड़ू लगवाया गया है तो इसकी जांच कराकर दोषी शिक्षक और हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सेमरा प्राथमिक विद्यालय चहनिया में मध्याह्न भोजन भी बच्चों को नहीं बांटा गया।
टांडाकला संवाददाता के अनुसार नए सत्र के पहले दिन सोमवार को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सामान्य रही। बच्चों को परीक्षा फल मिला की नहीं इसकी जानकारी ही नहीं थी। वहीं अंग्रेजी स्कूल की तर्ज पर नये सत्र से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने का कार्य क्षेत्र के मजदहां स्थित प्राथमिक विद्यालय सहित कई विद्यालयों में विधिवत शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तीन महीने बाद भी नहीं बन सकी चहारदीवारी
मुगलसराय। नगर के मध्य पूर्वी बाजार में संचालित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी तीन महीने पहले टूट गई थी लेकिन उसे आज तक नहीं बनाया गया। इसके बाद भी शिक्षा विभाग मौन बना हुआ है। नगर स्थित पूर्वी बाजार में प्राथमिक विद्यालय पूर्वी बाजार नंबर एक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित होता है। यहां प्राथमिक विद्यालय में 102 एवं पूर्व माध्यमिक में 25 बच्चे पढ़ते हैं। पांच जनवरी को विद्यालय की जर्जर चहारदीवारी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया था। विद्यालय के चहारदीवारी के निर्माण को लेकर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मो.सलीम एवं असीमुद्दीन ने इसकी मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों का हुआ उद्घाटन
धानापुर। परिषदीय विद्यालयों को बच्चों में अंग्रेजी शिक्षा देने के उद्देश्य से विकासखंड के पांच प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने के लिए चयन किया गया है। जिसमें सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम को अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करेंगे। इस दौरान विधायक ने बच्चों में ड्रेस, बैग भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामसिंह गहरवार, सहसमन्वयक विजय बहादुर सिंह, सुजीत जायसवाल, गुड्डू यादव उपस्थित रहे। संचालन ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने किया। बबुरी संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर ने प्राथमिक विद्यालय बिठवल कला में अंग्रेजी माध्यम से अध्ययन का शुभारंभ किया
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार ताजपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई को शुरू करने के लिए भाजपा विधायक सैदराजा सुशील सिंह बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अमित सिंह ने मुख्य अतिथि सुशील सिंह, बीडीओ श्रवण कुमार राय व एबीएसए केके सिंह सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज सिंह, सुमन सिंह, शिप्रा सिंह,हेमलता वर्मा मौजूद रहे।
कमालपुर संवाददाता के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने अंग्रेजी मीडियम से संचालित होने वाले स्कूलों का उद्घाटन किया। उन्होंने कमालपुर, डेंढ़वलिया, शहीद गांव, रमरेपुर ,महेशी, धानापुर ,हिगुतर, आदि स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की जाएगी। इस दौरान प्रधान दयाराम यादव, अशोक पाल, राजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सिंह गहरवार एवम संचालन इरफान खा मंसूरी ने किय।

चहनिया संवाददाता के अनुसार मजिदहां स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां भी अंग्रेंजी माध्यम के स्कूलों का उद्घाटन हुआ और बच्चों को बैग आदि बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed