फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वितीय वर्ष के अंतिम दिन 270 जोड़ों ने एक दूजे का थामा हाथ

वितीय वर्ष के अंतिम दिन 270 जोड़ों ने एक दूजे का थामा हाथ

Sun, 01 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
वितीय वर्ष के अंतिम दिन 270 जोड़ों ने एक दूजे का थामा हाथ
मुगलसराय। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले में छह स्थानों पर विवाह समारोह आयोजित हुए। इसमें कुल 270 जोड़ों ने मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच एक दूसरे का हाथ थामा और जीवन भर साथ रहने की कसम खाई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समाज सेवी संगठनों ने भी आयोजनों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। चर्चा है कि वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने की वजह से आनन फानन में इतनी जगह आयोजन किए गए। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार जिला पंचायत की ओर से बिलारीडीह शिव मंदिर पर आयोजित वैवाहिक समारोह में 25 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। इस दौरान नवदंपति को उपहार स्वरूप चांदी के गहने, पलंग, बेड, बर्तन, टेबुल फैन आदि दी गई। मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने भी नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बदेलाल सोनकर, ग्रामप्रधान विनोद बिंद, आनंद सिंह, गुलाब सोनकर, जयगोपाल बिंद मौजूद रहे। इसी तरह विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में 11 जोडियों की शादी हुई। इस मौके पर बीडीओ राजन राय, प्रिया, डीएन यादव, धनंजय सिंह, लाल अमरेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, संजीव कुमार, श्रीश त्रिपाठी, सतीश बिंद रहे।
विज्ञापन

सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नेशनल इंटर कालेज के प्रांगण मे शनिवार को 101 जोड़ों की सामुहिक शादी हुई। समारोह मे बरहनी ब्लाक के 52, धानापुर ब्लाक के 18, सकलडीहा ब्लाक के 30, नगर पंचायत के एक जोड़े ने शादी की। कार्यक्रम की शुरूआत बरहनी बीडीओ विजय सिंह ने गायत्री माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।समारोह में बरहनी, सकलडीहा व धानापुर ब्लाक के छह मुस्लिम जोङो का मौलाना द्वारा निकाह कराया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी श्रीनिवास श्रीवास्तव, बरहनी एपीओ आशीष सिंह, एडीओ सतीश कुमार, कोआपरेटिव श्रीकृष्ण, निरीक्षक सुनील चौरसिया रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में शनिवार को समारोहपूर्वक 24 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें बीस जोड़ों को हिंदू रीति रिवाज से जबकि चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। कोटेदार संघ के अध्यक्ष शैलेश उर्फ पिंटू के नेतृत्व में संघ की ओर से नवदंपति को साड़ी सेट उपहार दिया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, बीडीओ विजय जायसवाल, अशोक त्रिपाठी, रामचरन मौर्या, हवलदार यादव, धर्मेन्द्र सिंह, नित्यानंद सिंह, केशरी यादव, सुकरू राम, संतोष यादव, सुदर्शन यादव, गृजेश सिह, लल्लन सिंह, बब्बू सिंह, राजीव सिंह मुन्ना उपस्थित रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में शनिवार को आयोजित विवाह समारोह में चालीस जोड़ों की शादी हुई। इसमें 37 हिन्दू रीति रिवाज से और तीन जोड़ों की मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया। ब्लाक प्रमुख शशिकला उपाध्याय और बीडीओ धर्मजीत सिंह ने नवजोड़ों को साड़ी, मोबाइल, कलाई घड़ी, जेवरात, सिंगारदान, बर्तन, बक्सा आदि उपहार दिया। इस अवसर पर योगेश्वर नाथ उपाध्याय, डॉ.प्रदीप जायसवाल, अरविंद मिश्र, नूरुल हुदा, रत्नेश यादव, अनिल सिंह, मुरलीश्याम, राजकुमार मौर्य, प्रह्लाद उपाध्याय, श्याम नारायण,पप्पू पासवान, बाबू नंदन साहनी, अमरजीत रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर विकास खंड परिसर में कुल 25 जोड़ों की शादी हुई। इसमें 21 हिन्दू और चार मुस्लिम जोड़ों ने एक दूजे को अपना साथी चुना। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने नवविवाहितों को बर्तन, साड़ी सेट, मोबाइल फोन आदि दिए। यहां 32 जोड़ों की शादी होनी थी लेकिन सात जोड़े नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed