फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   टीईटी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन...

टीईटी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन...

Mon, 16 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
टीईटी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन...

विज्ञापन
चंदौली। अंक पत्र की मूल प्रति नहीं दिखाने पर परीक्षा से वंचित किये गये टीईटी अभ्यर्थियों ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रदर्शन किया। केंद्र व्यवस्थापक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग की। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम को भी अभ्यर्थियों ने घेर लिया कहा कि प्रथम पाली की परीक्षा में अंक पत्र की छायाप्रति के साथ पहचान पत्र दिखाने पर सभी को परीक्षा में बैठने का मौका दे दिया गया। लेकिन इस केंद्र पर मनमानी की जा रही है।

शाम की पाली में आयोजित जूनियर हाईस्कूल स्तर की टीईटी परीक्षा में उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया जो बीएड के अंक पत्र की मूल प्रति साथ में लाए थे। कई अभ्यर्थी ऐसे भी थे जिनके पास मूल प्रति नहीं थी और पर छायाप्रति के साथ परीक्षा देने आए थे। इनमें बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर आदि दूर दराज के जनपदों से आए अभ्यर्थी शामिल थे। ऐसे अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जो अभ्यर्थी बगैर मूल प्रति दिखाए किसी तरह केंद्र में घुस गए उन्हें भी बाद में बाहर निकाल दिया गया। इससे नाराज महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर हल्ला मचाया और प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम एसडीएम विकास कुमार सिंह का घेराव करते हुए अपनी समस्या कही और परीक्षा में बैठने की गुहार भी लगाई। एसडीएम ने अभ्यर्थियों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। इस बाबत एसडीएम विकास सिंह का कहना है कि अंकपत्र की मूल प्रति दिखाए बगैर किसी को परीक्षा में सम्मिलित नहीं करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed